बीजेपी के अहंकार पर भड़के अनंत सिंह, बोले- देश भर में स्थिति ठीक नहीं
मोकामा से जेडीयू के विधायक अनंत सिंह ने बांकीपुर विधानसभा सीट पर बीजेपी की शिकस्त को लेकर प्रतिक्रिया दी है। उन्होंने कहा, 'गठबंधन का आखिर क्या अर्थ है? इन्हें इस बात का घमंड था कि इन्होंने कलकत्ता, बंबई और विदेशों में जीत हासिल कर ली है। आज पूरे देश में हालात बिगड़ चुके हैं। जनता ने नीतीश कुमार को अपना मुख्यमंत्री चुना था, लेकिन अब आप कभी किसी को तो कभी किसी और को सत्ता में बिठा देते हैं।'