बीजेपी-आरएसएस की विचारधारा पर राहुल गांधी का हमला, कांग्रेस का सत्याग्रह का ऐलान
कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने बीजेपी और आरएसएस पर मनुवादी मानसिकता को बढ़ावा देने का इल्जाम लगाया है। उनका कहना है कि यह विचारधारा व्यक्ति की पहचान उसके जन्म के आधार पर तय करती है। हल्द्वानी में मल्लिकार्जुन खरगे की रैली के बाद मंच के कथित 'शुद्धिकरण' को लेकर मचे बवाल के बीच, कांग्रेस ने 14 अगस्त को पूरे देश में मार्च और सत्याग्रह करने की घोषणा की है।