बीकानेर में पाकिस्तान से आतंकी कनेक्शन का पर्दाफाश, एक युवक हिरासत में
राजस्थान के बीकानेर जिले के बज्जू थाना इलाके में एक युवक के पाकिस्तानी आतंकी नेटवर्क से जुड़े होने का सनसनीखेज मामला सामने आया है। पुलिस ने गोड़ू बज्जू के रहने वाले 18 साल के अनिल डेलू, जो महावीर विश्नोई का बेटा है, को गिरफ्तार कर लिया है। शुरुआती जांच में पता चला है कि आरोपी पाकिस्तान में रहने वाले उजेर नाम के एक शख्स के संपर्क में था।