बीकानेर: अनियंत्रित फॉर्च्यूनर पलटने से दो की मौत, स्कूटी सवार घायल
राजस्थान के बीकानेर में एक तेज रफ्तार फॉर्च्यूनर कार गाय को बचाने के चक्कर में बेकाबू हो गई और हवा में उछलकर पलट गई। इस दुर्घटना में दो लोगों ने घटनास्थल पर ही दम तोड़ दिया, वहीं एक स्कूटी सवार गंभीर रूप से जख्मी हो गया। पुलिस फिलहाल इसे तेज रफ्तार का मामला मानकर जांच कर रही है और घटना के सीसीटीवी फुटेज खंगाल रही है।