बीएमसी नेताओं को स्कॉर्पियो में हो रही परेशानी, अब ₹23 लाख की इनोवा क्रिस्टा की मांग
एनडीटीवी की एक रिपोर्ट के मुताबिक, बृह्नमुंबई महानगरपालिका (बीएमसी) के कई उपमहापौर, सदन के नेता, समिति अध्यक्ष और विपक्ष के नेताओं ने अपनी वर्तमान सरकारी गाड़ियों को बदलकर ₹23 लाख वाली इनोवा क्रिस्टा लेने का प्रस्ताव पेश किया है। रिपोर्ट में बताया गया है कि कुछ ही महीने पहले इन नेताओं के लिए ₹20 लाख की कीमत वाली 13 स्कॉर्पियो-एन खरीदी गई थीं, लेकिन अब कई नेता इनमें सफर के दौरान झटके महसूस होने और पीठ दर्द की समस्या की शिकायत कर रहे हैं।