बिहार STET 2026: 17 अगस्त से भरे जाएंगे ऑनलाइन फॉर्म
बिहार विद्यालय परीक्षा समिति ने बुधवार को घोषणा की है कि STET 2026 परीक्षा आयोजित की जाएगी। समिति के अध्यक्ष डॉ. त्यागराजन एसएम ने एक प्रेस विज्ञप्ति के जरिए जानकारी दी कि इस परीक्षा के लिए ऑनलाइन आवेदन प्रक्रिया 17 अगस्त से शुरू होगी। साथ ही, परीक्षा से जुड़ी विस्तृत अधिसूचना 14 अगस्त तक अखबारों में जारी कर दी जाएगी।