बिहार: 12वीं की छात्रा ने की खुदकुशी, वीडियो में मकान मालिक पर प्रताड़ना का आरोप
बिहार के भागलपुर स्थित ततारपुर इलाके में एक लॉज में रह रही 17 साल की छात्रा शिवानी कुमारी ने आत्महत्या कर ली। अपनी जान देने से पहले उसने एक वीडियो रिकॉर्ड किया, जिसमें उसने मकान मालिक और वहां रहने वाले एक अन्य परिवार पर उसे परेशान करने का इल्जाम लगाया है। पुलिस ने इस शिकायत के बाद जांच शुरू कर दी है और मामले में पूछताछ की जा रही है।