बिहार: हिलसा में मालगाड़ी के 4 डिब्बे पटरी से उतरे, ट्रेनों की आवाजाही पर असर

बिहार के नालंदा जिले में हिलसा रेलवे स्टेशन के निकट एक खाली मालगाड़ी के चार डिब्बे बेपटरी हो गए। इस घटना में किसी के घायल होने की सूचना नहीं है, हालांकि रेल यातायात पर इसका बुरा असर पड़ा है। हिलसा-चिकसौरा मार्ग सहित कई रेलवे क्रॉसिंग बंद होने के कारण सड़कों पर वाहनों का लंबा जाम लग गया। खबरों के मुताबिक, फिलहाल रेलवे ट्रैक की मरम्मत का कार्य किया जा रहा है।

by shortkt.com
4 घंटे पहले
बिहार: हिलसा में मालगाड़ी के 4 डिब्बे पटरी से उतरे, ट्रेनों की आवाजाही पर असर | ShortKT