बिहार स्टेट हाईवे: निजी वाहनों को टोल से छूट, सिर्फ कमर्शियल गाड़ियों को देना होगा शुल्क
बिहार के उपमुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने ऐलान किया है कि राज्य के स्टेट हाईवे पर अब निजी कारों, यानी सफेद नंबर प्लेट वाली गाड़ियों से टोल टैक्स नहीं लिया जाएगा। उन्होंने स्पष्ट किया कि टोल का भुगतान केवल पीली नंबर प्लेट वाली कमर्शियल गाड़ियों को ही करना होगा। चौधरी के अनुसार, यह निर्णय केंद्र सरकार के नियमों के मुताबिक लिया गया है और इसका मुख्य उद्देश्य आम जनता को निजी वाहनों के इस्तेमाल पर राहत पहुंचाना है।