बिहार: सड़क हादसे में घायल युवक के पैर में गत्ता बांधकर किया रेफर, अस्पताल की बड़ी लापरवाही

बिहार के बेगूसराय से एक हैरान कर देने वाला मामला सामने आया है। यहां एक अस्पताल में सड़क हादसे में चोटिल हुए युवक के पैर में प्लास्टर लगाने के बजाय डॉक्टरों ने गत्ता बांध दिया और उसे दूसरे अस्पताल रेफर कर दिया। इस घटना का वीडियो और तस्वीरें वायरल होने के बाद लोग स्वास्थ्य विभाग की कार्यप्रणाली पर जमकर गुस्सा जाहिर कर रहे हैं। इस गंभीर लापरवाही के मामले की जांच के लिए एक टीम का गठन किया गया है।

by shortkt.com
4 घंटे पहले
बिहार: सड़क हादसे में घायल युवक के पैर में गत्ता बांधकर किया रेफर, अस्पताल की बड़ी लापरवाही | ShortKT