बिहार: शराब पार्टी में प्रॉपर्टी डीलर की गोली मारकर हत्या
पटना, बिहार में एक शराब पार्टी के दौरान प्रॉपर्टी डीलर गोलू यादव की गोली मारकर जान ले ली गई। परिजनों का दावा है कि गोलू की हत्या उसके दोस्तों ने ही की है। खबरों के अनुसार, पार्टी के दौरान गोलू की कुछ युवकों से बहस हो गई थी, जिसके बाद उनमें से एक ने उस पर गोली चला दी। अभी तक इस हत्या के पीछे की असल वजह सामने नहीं आई है।