बिहार: लव मैरिज से खफा परिवार ने बेटी का किया प्रतीकात्मक अंतिम संस्कार
बिहार के जमुई जिले में प्रेम विवाह करने से नाराज एक परिवार ने अपनी बेटी को सामाजिक तौर पर मृत मानकर उसका प्रतीकात्मक अंतिम संस्कार कर दिया। परिवार के सदस्यों ने न केवल अर्थी निकाली, बल्कि मुंडन संस्कार भी करवाया और नदी किनारे जाकर अंतिम संस्कार की सभी रस्में पूरी कीं। पुलिस का कहना है कि युवती बालिग है और उसने अपनी मर्जी से कोर्ट मैरिज की है।