बिहार: मॉर्निंग वॉक के दौरान ठेकेदार की गोली मारकर हत्या, सीसीटीवी में कैद हुई वारदात

बिहार के वैशाली में गुरुवार की सुबह रामनरेश राय नाम के एक ठेकेदार की बदमाशों ने गोली मारकर जान ले ली। वे सुबह टहलने के लिए निकले थे। घटना का सीसीटीवी फुटेज सामने आया है, जिसमें बाइक पर सवार चार हमलावरों में से दो लोग ठेकेदार पर फायरिंग करते नजर आ रहे हैं, जबकि ठेकेदार अपनी जान बचाने के लिए भागते दिख रहे हैं। खबरों के अनुसार, हमलावरों ने करीब 10 राउंड गोलियां चलाईं, जिनमें से 4 गोलियां ठेकेदार को लगीं।

by shortkt.com
3 घंटे पहले
बिहार: मॉर्निंग वॉक के दौरान ठेकेदार की गोली मारकर हत्या, सीसीटीवी में कैद हुई वारदात | ShortKT