बिहार में बाढ़ के हालात पर सीएम सम्राट ने की समीक्षा, अमित शाह ने ली जानकारी

नेपाल में मची तबाही के मद्देनजर बिहार में बाढ़ के बढ़ते जोखिम को देखते हुए मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने हवाई दौरा किया और वरिष्ठ अधिकारियों के साथ एक अहम बैठक की। उन्होंने सभी प्रशासनिक अफसरों को पूरी तरह सतर्क रहने और अपने क्षेत्रों में नदियों व तटबंधों की चौबीसों घंटे निगरानी करने के निर्देश दिए हैं। इस स्थिति को लेकर केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने भी मुख्यमंत्री से फोन पर बातचीत की है।

by shortkt.com
3 घंटे पहले
बिहार में बाढ़ के हालात पर सीएम सम्राट ने की समीक्षा, अमित शाह ने ली जानकारी | ShortKT