बिहार में बनेगा 'महिला विश्वविद्यालय', कुलपति से लेकर शिक्षक तक सभी पद महिलाओं के लिए आरक्षित
रक्षाबंधन के मौके पर बधाई देते हुए बिहार के उपमुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने राज्य में एक विशेष 'महिला विश्वविद्यालय' खोलने की घोषणा की है। उन्होंने बताया कि इस संस्थान में छात्राएं उच्च शिक्षा हासिल करेंगी और यहां प्रोफेसर से लेकर कुलपति तक के सभी पदों पर केवल महिलाएं ही नियुक्त की जाएंगी। उपमुख्यमंत्री का कहना है कि यह विश्वविद्यालय राज्य की बेटियों के सपनों को नई उड़ान देने में मदद करेगा।