बिहार में उगाया जा रहा है 4 किलो वजनी '4KG मैंगो', कटहल जैसा है आकार
बिहार के जहानाबाद स्थित सत्येंद्र नारायण सिंह नर्सरी में एक अनोखी किस्म का '4KG मैंगो' तैयार किया जा रहा है, जिसका एक फल 4 किलोग्राम तक भारी हो सकता है। यह एक बेहद दुर्लभ विदेशी प्रजाति है, जो दिखने में कटहल जैसी लगती है। मूल रूप से थाईलैंड की इस आम की प्रजाति को 'ब्रुनेई किंग' के नाम से भी जाना जाता है।