बिहार, मध्य प्रदेश और गुजरात की तीन विधानसभा सीटों पर उपचुनाव की तारीखें तय
चुनाव आयोग ने बिहार, मध्य प्रदेश और गुजरात की एक-एक विधानसभा सीट पर उपचुनाव कराने का ऐलान किया है। इनमें बिहार की बांकीपुर, मध्य प्रदेश की दतिया और गुजरात की मंजलपुर विधानसभा सीट शामिल हैं। इन तीनों सीटों के लिए मतदान 30 जुलाई को संपन्न होगा, वहीं मतगणना का कार्य 3 अगस्त को किया जाएगा।