बिहार: भरत तिवारी एनकाउंटर से सुर्खियों में रहे भोजपुर SP मिस्टर राज समेत 18 IPS अधिकारियों का ट्रांसफर
बिहार राज्य में 17 आईएएस अधिकारियों के फेरबदल के बाद अब 18 आईपीएस अफसरों का भी ट्रांसफर कर दिया गया है। इस तबादला सूची में भरत तिवारी एनकाउंटर केस से चर्चा में आए भोजपुर के एसपी मिस्टर राज का नाम भी शामिल है। इसके अलावा, छात्रों के प्रदर्शन के वक्त एके-47 से हुई फायरिंग को लेकर सुर्खियों में रहे सीवान के एसपी पूरन कुमार झा का भी तबादला किया गया है। मिस्टर राज को अब रोहतास जिले का नया एसपी नियुक्त किया गया है।