बिहार: बेटे को स्कूल भेजने के लिए उफनती नदी में उतरे पिता, वीडियो वायरल
बिहार के बगहा से एक वीडियो सामने आया है, जिसमें एक पिता अपने बच्चे को कंधों पर बिठाकर उफनती हुई नदी पार करते दिख रहे हैं। जानकारी के अनुसार, बच्चे को समय पर स्कूल पहुंचाने के लिए पिता ने जान की परवाह किए बिना पानी के तेज़ बहाव के बीच से रास्ता तय किया। इस वीडियो को देखकर एक सोशल मीडिया यूज़र ने प्रतिक्रिया दी कि यह नज़ारा दिल को छू लेने वाला होने के साथ ही कई गंभीर सवाल भी उठाता है।