बिहार बांकीपुर उपचुनाव: बीजेपी उम्मीदवार अभिषेक बंटी ने नाम वापस लिया, नीरज सिन्हा को मिला टिकट
बिहार की बांकीपुर विधानसभा सीट पर होने वाले उपचुनाव के लिए बीजेपी प्रत्याशी अभिषेक कुमार सिन्हा, जिन्हें अभिषेक 'बंटी' के नाम से जाना जाता है, ने अपने नामांकन को वापस ले लिया है। उन्होंने इसके पीछे पारिवारिक वजहों का जिक्र किया है। अभिषेक के हटने के बाद अब बीजेपी ने नीरज सिन्हा को चुनावी मैदान में उतारा है। नितिन नवीन के राष्ट्रीय अध्यक्ष बनने के बाद इस्तीफा देने से यह सीट रिक्त हुई थी, जिस पर प्रशांत किशोर की जन सुराज पार्टी भी अपनी किस्मत आजमा रही है।