बिहार: बच्चे के जन्म के जश्न में घुसी बेकाबू बस, 5 लोगों की मौत और 6 घायल
बिहार के बेतिया में शुक्रवार देर रात एक भीषण सड़क हादसा हुआ। एक तेज़ रफ़्तार बस अनियंत्रित होकर सड़क के किनारे चल रहे एक ऑर्केस्ट्रा कार्यक्रम में जा घुसी, जो बच्चे के जन्म (छठियार) के उपलक्ष्य में आयोजित किया गया था। इस दुर्घटना में 5 लोगों की जान चली गई और 6 लोग घायल बताए जा रहे हैं। रिपोर्ट्स के अनुसार, सामने से आ रहे एक तेज़ रफ़्तार ट्रक से बचने के चक्कर में बस का संतुलन बिगड़ गया था।