बिहार: फौजी और उनके पिता के हत्यारे का एनकाउंटर, पुलिस ने पैर में मारी गोली
वैशाली, बिहार में जमीन और रास्ते के विवाद के चलते एक फौजी और उनके पिता की गोली मारकर हत्या करने वाले आरोपी रिश्तेदार को पुलिस ने एक मुठभेड़ के दौरान दबोच लिया है। इस एनकाउंटर में आरोपी के दोनों पैरों में गोली लगी है, जिसके बाद उसे उपचार के लिए अस्पताल ले जाया गया। पुलिस के अनुसार, आरोपी अब खतरे से बाहर है।