बिहार: फर्जी डिग्री वाले 3,000 से अधिक शिक्षकों पर गिरेगी गाज, सरकार वसूलेगी अब तक का वेतन

मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, बिहार में फर्जी दस्तावेजों के जरिए नौकरी पाने वाले 3,035 सरकारी शिक्षकों को हटाने की प्रक्रिया शुरू हो गई है। अधिकारियों का कहना है कि निगरानी अन्वेषण ब्यूरो ने शिक्षा विभाग को उन शिक्षकों की लिस्ट सौंप दी है, जिन्हें नौकरी से निकाला जाएगा। साथ ही, इन शिक्षकों से अब तक लिए गए वेतन और अन्य भत्तों की राशि ब्याज सहित वापस ली जाएगी। इस मामले में ब्यूरो ने संबंधित शिक्षकों के खिलाफ 1,830 एफआईआर भी दर्ज की हैं।

by shortkt.com
5 घंटे पहले
बिहार: फर्जी डिग्री वाले 3,000 से अधिक शिक्षकों पर गिरेगी गाज, सरकार वसूलेगी अब तक का वेतन | ShortKT