बिहार: प्रेमी के साथ मिलकर पति को उतारा मौत के घाट, डेजी ने कबूला अपना गुनाह
बिहार के किशनगंज में डेजी नाम की एक महिला ने अपने प्रेमी के साथ मिलकर पति की हत्या कर दी। शादी के 13 साल बाद हुए इस कत्ल के मामले में पुलिस की पूछताछ के दौरान डेजी ने हैरान करने वाले खुलासे किए। उसने बताया कि उसे ठीक से याद भी नहीं कि इन 13 वर्षों में उसके कितने लोगों के साथ संबंध रहे। डेजी ने कहा, 'शादी के बाद पति मेरे साथ 13 दिन भी नहीं रुका, वह कुवैत चला गया था। इसके बाद मुझे दूसरे पुरुषों के साथ रहने की आदत पड़ गई थी।'