बिहार: प्रेमी के साथ फरार हुई महिला का 2 साल बाद दमन में ट्रॉली बैग के अंदर मिला शव
बिहार के नवादा की रहने वाली एक महिला, जो दो साल पहले अपने पति को छोड़कर प्रेमी के साथ भाग गई थी, उसका शव दमन में एक ट्रॉली बैग के अंदर मिला है। परिजनों का कहना है कि वह दमन में अपने प्रेमी के साथ किराए के मकान में पति-पत्नी बनकर रह रही थी। पुलिस के मुताबिक, कमरे से दुर्गंध आने पर जब जांच की गई, तो ट्रॉली बैग के भीतर महिला का शव बरामद हुआ।