बिहार: प्रदर्शन में शामिल हुआ 6 साल का बच्चा, शिक्षा मंत्री के इस्तीफे की मांग की
पटना में टीआरई-4 परीक्षा में एकल पेपर और नेगेटिव मार्किंग खत्म करने जैसी विभिन्न मांगों को लेकर छात्र विरोध प्रदर्शन कर रहे हैं। इस आंदोलन में एक छह साल का बच्चा भी अपनी मां के साथ सड़क पर नजर आया। बच्चे ने उपमुख्यमंत्री सम्राट चौधरी से युवाओं के लिए रोजगार की गुहार लगाई और शिक्षा मंत्री मिथिलेश तिवारी के इस्तीफे की मांग उठाई।