बिहार: नेपाल की बाढ़ से आई रहस्यमयी मछलियां खाने पर प्रशासन की रोक, दी चेतावनी

नेपाल में आई बाढ़ के पानी के साथ बिहार के सीमावर्ती क्षेत्रों में अजीबोगरीब और अनजान प्रजाति की मछलियां पहुंच गई हैं। इसे लेकर बगहा की एसडीएम चांदनी कुमारी और राज्य के पशु एवं मत्स्य संसाधन विभाग ने लोगों को सतर्क रहने की सलाह दी है। प्रशासन ने इन मछलियों का सेवन न करने की हिदायत दी है। अधिकारियों का कहना है कि ये मछलियां दूषित नालों, सड़े-गले कचरे और मृत अवशेषों के संपर्क में आने के कारण बैक्टीरिया, वायरस या फंगल संक्रमण का शिकार हो सकती हैं, जो इंसानों के लिए जानलेवा साबित हो सकता है।

by shortkt.com
4 घंटे पहले
बिहार: नेपाल की बाढ़ से आई रहस्यमयी मछलियां खाने पर प्रशासन की रोक, दी चेतावनी | ShortKT