बिहार: ट्रैक्टर-ट्रॉली पलटने से 3 महिलाओं की मौत, 24 घायल; ब्रेक फेल होने का दावा

बिहार के अररिया में मंगलवार की सुबह मज़दूरों को ले जा रही एक ट्रैक्टर-ट्रॉली अनियंत्रित होकर पानी से भरे गड्ढे में पलट गई। इस दुर्घटना में 3 महिलाओं की जान चली गई और 24 अन्य लोग घायल हो गए। बताया जा रहा है कि ट्रैक्टर का ब्रेक फेल हो गया था। ये सभी मज़दूर धान की रोपाई करने के लिए जा रहे थे। खबरों के अनुसार, उस वक्त वाहन को ट्रैक्टर मालिक का नाबालिग बेटा चला रहा था, जो नशे की हालत में था।

by shortkt.com
3 घंटे पहले
बिहार: ट्रैक्टर-ट्रॉली पलटने से 3 महिलाओं की मौत, 24 घायल; ब्रेक फेल होने का दावा | ShortKT