बिहार: ट्रेन को हाथ देकर रुकवाया, परिवार के साथ सवार हुए यात्री; रेलवे ने लिया संज्ञान

बिहार में एक ट्रेन को बिना किसी तय स्टॉप के बीच रास्ते में रोक लिया गया। सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे एक वीडियो में साफ दिख रहा है कि रेलवे क्रॉसिंग पर एक व्यक्ति के हाथ देने के बाद ट्रेन रुक गई और फिर एक पूरा परिवार उसमें सवार हो गया। इस घटना के बाद लोगों ने तंज कसते हुए कहा कि ट्रेन को 'टेंपो' बना दिया गया है। मामले पर रेलवे ने प्रतिक्रिया देते हुए कहा है कि वे संबंधित अधिकारियों को इस घटना की जानकारी दे रहे हैं।

by shortkt.com
22 घंटे पहले
बिहार: ट्रेन को हाथ देकर रुकवाया, परिवार के साथ सवार हुए यात्री; रेलवे ने लिया संज्ञान | ShortKT