बिहार: ट्यूशन से लौट रही दो बहनों को स्कॉर्पियो ने कुचला, घटनास्थल पर ही गई जान

बिहार के औरंगाबाद जिले के रफीगंज में एक दर्दनाक हादसा हुआ, जहां ट्यूशन पढ़कर घर लौट रही दो चचेरी बहनों को एक तेज रफ्तार स्कॉर्पियो ने जोरदार टक्कर मार दी। इस हादसे में दोनों लड़कियों की घटनास्थल पर ही मौत हो गई। टक्कर मारने के बाद स्कॉर्पियो पास ही लगे बिजली के खंभे से जा टकराई। इस घटना से नाराज स्थानीय लोगों ने सड़क जाम कर दी और मुआवजे की मांग की। वहीं, पुलिस ने मौके पर पहुंचकर मामले की जांच शुरू कर दी है और उचित कार्रवाई का भरोसा दिलाया है।

by shortkt.com
7 घंटे पहले
बिहार: ट्यूशन से लौट रही दो बहनों को स्कॉर्पियो ने कुचला, घटनास्थल पर ही गई जान | ShortKT