बिहार: जन्माष्टमी पर कान्हा बने 6 साल के बच्चे की मौत, माला का मोती निगलने से घुट गया दम

बिहार के रोहतास जिले के कोचस प्रखंड में जन्माष्टमी के मौके पर भगवान श्रीकृष्ण का रूप धारण करने वाले 6 साल के आर्यन यादव की मोती निगलने के कारण जान चली गई। खेल-खेल में बच्चे ने अपने गले की माला से एक मोती निकालकर मुंह में डाल लिया, जो सीधे उसकी श्वास नली में जाकर अटक गया। इसके बाद परिवार के लोग उसे तुरंत अस्पताल लेकर भागे, मगर डॉक्टरों के मुताबिक दम घुटने की वजह से उसकी मौत हो चुकी थी।

by shortkt.com
10 घंटे पहले
बिहार: जन्माष्टमी पर कान्हा बने 6 साल के बच्चे की मौत, माला का मोती निगलने से घुट गया दम | ShortKT