बिहार: चोरी करते पकड़े गए युवक को घर के मालिक ने खिलाया खाना, दिखाई दरियादिली

बिहार के सीतामढ़ी में एक व्यक्ति को चोरी के दौरान रंगे हाथों पकड़ा गया। हैरानी की बात यह रही कि जिस घर में वह चोरी कर रहा था, उसी के मालिक ने उसे बिठाकर भोजन कराया। घर के बुजुर्ग ने कहा, "पहले इसे खाना खिला देते हैं, अगर इसे कुछ हो गया तो ज़िम्मेदार कौन होगा?" इस घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है, जिसे देखकर लोग इसे इंसानियत की मिसाल बता रहे हैं। वीडियो में आरोपी युवक रोता हुआ भी दिखाई दे रहा है।

by shortkt.com
4 घंटे पहले
बिहार: चोरी करते पकड़े गए युवक को घर के मालिक ने खिलाया खाना, दिखाई दरियादिली | ShortKT