बिहार: चलती ट्रेन से मोबाइल छीनने वाले चोर को यात्रियों ने 8 किमी तक खिड़की से लटकाए रखा
खगड़िया, बिहार में हाल ही में एक चोर को उस समय रंगेहाथ दबोच लिया गया, जब वह ट्रेन के चलते ही एक यात्री का फोन छीनने की कोशिश कर रहा था। रिपोर्ट्स के अनुसार, यात्रियों ने आरोपी को मानसी और खगड़िया स्टेशन के बीच करीब 7-8 किलोमीटर तक चलती ट्रेन की खिड़की से बाहर लटकाए रखा। इस घटना का एक वीडियो भी सोशल मीडिया पर वायरल हुआ है, जिसमें चोर को खिड़की से लटके हुए देखा जा सकता है।