बिहार: घोड़े पर लादकर ले जाई जा रही 200 बोतल शराब जब्त, तस्कर गिरफ्तार
मोतिहारी, बिहार में पुलिस ने एक तस्कर को पकड़ा है जो घोड़े का इस्तेमाल करके शराब की तस्करी कर रहा था। पुलिस ने घोड़े पर लदी विदेशी शराब की 200 बोतलें (कुल 53 लीटर) बरामद की हैं। अधिकारियों के मुताबिक, तस्करी में इस्तेमाल हुए घोड़े को भी पुलिस ने अपने कब्जे में ले लिया है और आगे की कानूनी प्रक्रिया जारी है। पकड़े गए आरोपी का नाम राहुल है, जो पश्चिमी चंपारण का रहने वाला है।