बिहार के स्कूल में मिड-डे मील में गलती से मिला सर्फ, बीमार हुए 24 से ज्यादा बच्चे

बिहार के नालंदा स्थित एक स्कूल में दोपहर का भोजन करने के बाद 24 से अधिक विद्यार्थियों की हालत खराब हो गई। बच्चों को उल्टी और चक्कर आने की समस्या के चलते अस्पताल ले जाना पड़ा। मिली जानकारी के अनुसार, खाने में नमक कम होने पर रसोइये ने भूलवश नमक की जगह डिटर्जेंट पाउडर (सर्फ) डाल दिया। बताया जा रहा है कि नमक और सर्फ के पैकेट एक ही जगह रखे हुए थे।

by shortkt.com
2 घंटे पहले
बिहार के स्कूल में मिड-डे मील में गलती से मिला सर्फ, बीमार हुए 24 से ज्यादा बच्चे | ShortKT