बिहार के डुमरांव में आखिर क्यों 16 अगस्त को भी मनाया जाता है स्वतंत्रता दिवस?

बिहार के डुमरांव में हर साल 15 अगस्त के अलावा 16 अगस्त को भी आजादी का जश्न मनाया जाता है। इसके पीछे की वजह यह है कि 16 अगस्त 1942 को 'भारत छोड़ो आंदोलन' के दौरान स्थानीय क्रांतिकारियों ने डुमरांव थाने पर तिरंगा फहराया था। इस दौरान हुई पुलिस फायरिंग में 4 स्वतंत्रता सेनानी शहीद हो गए थे, जिनकी शहादत को याद करने के लिए हर साल इस दिन कई कार्यक्रम आयोजित किए जाते हैं।

by shortkt.com
2 घंटे पहले
बिहार के डुमरांव में आखिर क्यों 16 अगस्त को भी मनाया जाता है स्वतंत्रता दिवस? | ShortKT