राज्य के आपदा प्रबंधन विभाग ने पटना सहित आठ जिलों के लिए बाढ़ का अलर्ट जारी किया है। विभाग के मुताबिक, 4 सितंबर को गंगा नदी का जलस्तर खतरे के निशान को पार कर सकता है। प्रशासन ने भोजपुर, पटना, सारण, वैशाली, नालंदा, बेगूसराय, लखीसराय और जहानाबाद के तटीय इलाकों में रहने वाले लोगों को सतर्क रहने की सलाह दी है।