बिहार की नई शिक्षक स्थानांतरण नियमावली पर विवाद, नियोजित शिक्षकों की अनदेखी से संघ नाराज
बिहार सरकार की नई शिक्षक स्थानांतरण नियमावली-2026 पर प्रारंभिक शिक्षक कल्याण संघ ने आपत्ति जताई है। संघ का आरोप है कि इसमें नियोजित शिक्षकों को शामिल नहीं किया गया, जिससे वर्षों से स्थानांतरण की प्रतीक्षा कर रहे शिक्षकों में निराशा है। संघ ने नियमावली में संशोधन कर लंबित ऐच्छिक स्थानांतरण प्रक्रिया को शीघ्र लागू करने की मांग की है। प्रदेश अध्यक्ष शशि रंजन सुमन ने इसे दोषपूर्ण बताया।