बिहार: काम बदलने पर मजदूर को मारी गोली, भड़के लोगों ने आरोपी का घर जलाया
बिहार के रोहतास जिले के योगिया गांव में 55 साल के मजदूर चंद्रेश्वर चौधरी को नौकरी बदलने की वजह से गोली मार दी गई। पुलिस के मुताबिक, हमलावर पीड़ित को एक एसयूवी में बैठाकर ले गए। इस वारदात से गुस्साए ग्रामीणों ने आरोपी के घर को आग के हवाले कर दिया और पुलिस पर पत्थर भी फेंके। पुलिस को घटनास्थल से एक राइफल मिली है।