बिहार और झारखंड के बीच सोन नदी जल विवाद का निपटारा, 26 साल बाद बनी सहमति

बिहार और झारखंड के बीच सोन नदी के पानी को लेकर चला आ रहा 26 साल पुराना विवाद अब सुलझ गया है। सोमवार को दिल्ली में केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह की मौजूदगी में दोनों राज्यों के मुख्यमंत्रियों ने इस मसले पर एक समझौते पत्र पर दस्तखत किए। इस करार से बिहार के भोजपुर, बक्सर, रोहतास, कैमूर, औरंगाबाद, अरवल, गया और पटना जिलों में रहने वाले लाखों लोगों को सिंचाई और पीने के लिए भरपूर पानी मिल सकेगा।

by shortkt.com
4 घंटे पहले
बिहार और झारखंड के बीच सोन नदी जल विवाद का निपटारा, 26 साल बाद बनी सहमति | ShortKT