बिहार: आंगनवाड़ी सहायिका के बैंक खाते में अचानक आए ₹740 करोड़, निकासी के दौरान अकाउंट हुआ फ्रीज

बिहार के सुपौल में एक आंगनवाड़ी सहायिका के बैंक खाते में अचानक ₹7,40,68,72,895 यानी करीब ₹740 करोड़ जमा हो गए। महिला जब अपने ₹2,100 निकालने के लिए सीएससी केंद्र गई, तो ट्रांजैक्शन के बाद बैलेंस चेक करने पर उसे खाते में करोड़ों की राशि दिखी। महिला ने बताया कि बड़ी रकम देखकर उसने ₹10,000 और निकालने की कोशिश की, लेकिन इसी बीच उसका बैंक अकाउंट फ्रीज कर दिया गया।

by shortkt.com
4 घंटे पहले
बिहार: आंगनवाड़ी सहायिका के बैंक खाते में अचानक आए ₹740 करोड़, निकासी के दौरान अकाउंट हुआ फ्रीज | ShortKT