बिस्तर पर लेटकर पढ़ना आंखों के लिए क्यों है हानिकारक? डॉक्टर ने दी सलाह
आई स्पेशलिस्ट डॉक्टर हिमांशु मेहता के अनुसार, बिस्तर पर लेटकर पढ़ते वक्त ज्यादातर लोग किताब और अपनी आंखों के बीच 15 इंच की जरूरी दूरी बनाए नहीं रख पाते, जिससे आंखों पर काफी दबाव पड़ता है। उन्होंने आगे कहा कि लेटकर पढ़ने के दौरान आंखों की मांसपेशियों को शब्दों पर फोकस करने के लिए काफी मशक्कत करनी पड़ती है, जिसकी वजह से सिरदर्द, धुंधलापन या आंखों में जलन जैसी समस्याएं हो सकती हैं।