बिना सिंचाई के भी लहलहा रही फसलें; अमेरिकी किसान अपना रहे 'ड्राई फार्मिंग' तकनीक
अमेरिका के ऑरिगन में किसान सिंचाई का सहारा लिए बिना ही आलू, टमाटर, बीन्स और लहसुन जैसी सब्जियां पैदा कर रहे हैं। यहां के किसान पिछले चार दशकों से 'ड्राई फार्मिंग' तकनीक का उपयोग कर रहे हैं, जिसमें मिट्टी के भीतर नमी को लंबे समय तक सुरक्षित रखा जाता है। इसके लिए सही प्रकार की मिट्टी, उपयुक्त फसलों का चयन और बुवाई की विशेष विधि का पालन किया जाता है। पानी की किल्लत का सामना कर रहे क्षेत्रों के लिए यह खेती का एक बेहतरीन तरीका साबित हो रहा है।