बिना शादी मां बनने की इच्छा पर आम्रपाली दुबे को निरहुआ ने दिया ऐसा जवाब, एक्ट्रेस रह गईं हैरान
भोजपुरी रियलिटी शो 'भोजपुरी बवाल' का नया प्रोमो रिलीज हुआ है, जिसमें एक्ट्रेस आम्रपाली दुबे ने बिना शादी के मां बनने की अपनी ख्वाहिश जाहिर की है। उन्होंने माना कि अकेले बच्चे की परवरिश करना कोई सरल काम नहीं है। इस पर एक्टर और सिंगर दिनेश लाल यादव 'निरहुआ' ने उनसे सवाल किया कि वह शादी क्यों नहीं कर लेतीं? निरहुआ का यह सवाल सुनकर आम्रपाली पूरी तरह से दंग रह गईं।