बिना लहसुन-प्याज के बनी मछली शाकाहारी होती है: यूपी के मंत्री संजय निषाद
उत्तर प्रदेश सरकार के मत्स्य कैबिनेट मंत्री और निषाद पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष संजय निषाद का एक बयान सोशल मीडिया पर काफी चर्चा में है। एक समाचार चैनल के कार्यक्रम में बातचीत करते हुए उन्होंने मछली को 'शाकाहारी' करार दिया। अपने बयान में उन्होंने कहा कि बिना लहसुन और प्याज के पकाई गई मछली शाकाहारी होती है।