बिना पते और नंबर के 1000 किमी दूर पहुंचा शख्स, 25 साल पुराना कर्ज चुकाया
केरल के रहने वाले मोहम्मद इस्माइल ने अपने दोस्त का 25 साल पुराना 25,000 रुपये का कर्ज लौटाने के लिए 1,000 किलोमीटर से ज्यादा का सफर तय किया और तेलंगाना पहुंचे। सऊदी अरब में काम करने के दौरान उन्होंने यह पैसे उधार लिए थे और भारत लौटने पर इसे वापस करने का वादा किया था। दोस्त का कोई फोन नंबर या पता न होने के बावजूद, इस्माइल ने गूगल की मदद से गांव और जिले का पता लगाकर उन्हें ढूंढ निकाला।