बिजली के तारों की कीमतों में इजाफा, जानें किन कंपनियों ने बढ़ाए दाम
तांबे के बढ़ते भाव और उत्पादन लागत में बढ़ोतरी के चलते पॉलीकैब इंडिया और फिनोलेक्स केबल्स ने अपने कुछ चुनिंदा वायर और केबल उत्पादों की कीमतें बढ़ा दी हैं। फिनोलेक्स केबल्स ने अपनी लाइट ड्यूटी और कम्युनिकेशन केबल्स के दाम में 3% की वृद्धि की है, जो 4 सितंबर से प्रभावी हो गए हैं। वहीं, पॉलीकैब ने अपने 90 और 180-मीटर वाले तारों की लिस्टिंग कीमतों में 3% का इजाफा किया है, जो 2 सितंबर से लागू है।