बिजनेस क्लास में पहली बार सफर करते ही शख्स की आंखों में आए आंसू, बचपन का सपना हुआ सच
सोशल मीडिया पर एक वीडियो काफी तेजी से वायरल हो रहा है, जिसमें एक व्यक्ति पहली बार बिजनेस क्लास में यात्रा करते समय भावुक होकर रोता नजर आ रहा है। उसने साझा किया कि वह बचपन से ही ऐसी सीट पर बैठकर सफर करने का सपना संजोए हुए था। यह वीडियो लोगों को काफी प्रेरित कर रहा है, और कई सोशल मीडिया यूजर्स इसे कड़ी मेहनत और सपनों के साकार होने का एक बेहतरीन उदाहरण बता रहे हैं।