बिग बॉस 20 के लिए सलमान खान की फीस कितनी है? जानिए पुराने सीजन्स का ब्योरा
'हिन्दुस्तान' की रिपोर्ट के अनुसार, सलमान खान 'बिग बॉस 20' को होस्ट करने के बदले ₹150 करोड़ की फीस ले रहे हैं। पिछले 17 सालों से इस शो का हिस्सा रहे सलमान को सीज़न-4 (2010) में प्रति एपिसोड ₹2.5 करोड़, सीज़न-7 में ₹5 करोड़ प्रति एपिसोड और सीज़न-10 में ₹8 करोड़ प्रति एपिसोड दिए गए थे। वहीं, सीज़न-17 के पूरे सीजन के लिए उन्हें ₹200 करोड़ का भुगतान किया गया था।