बाल यौन शोषण वाले '₹99 वीडियो' विज्ञापनों पर केंद्र सरकार सख्त, इंस्टाग्राम को हटाने का निर्देश

मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, केंद्र सरकार ने इंस्टाग्राम पर प्रसारित हो रहे बाल यौन शोषण से संबंधित भुगतान वाले विज्ञापनों पर संज्ञान लिया है। सरकार ने मेटा को नोटिस जारी कर इस तरह के सभी विज्ञापनों और सामग्री को फौरन हटाने का आदेश दिया है। यह कदम उस रिपोर्ट के बाद उठाया गया है जिसमें खुलासा हुआ था कि इंस्टाग्राम के जरिए यूजर्स को ऐसे टेलीग्राम चैनलों से जोड़ा जा रहा था, जो ₹99 में बाल यौन शोषण से जुड़े वीडियो बेच रहे थे।

by shortkt.com
4 घंटे पहले
बाल यौन शोषण वाले '₹99 वीडियो' विज्ञापनों पर केंद्र सरकार सख्त, इंस्टाग्राम को हटाने का निर्देश | ShortKT